फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Be careful on this turn while going to Fort Nahargarh

नाहरगढ़ किले पर जाते वक्त इस घुमाव पर रहें सावधान

Wed, 26 Apr 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 26 Apr 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Be careful on this turn while going to Fort Nahargarh
इस घुमाव पर रहें सावधान - फोटो : Vishnu Sharma
यदि आप जयपुर के नाहरगढ़ किले पर घूमने जा रहे है तो पहाड़ी पर जयगढ़ किले और चरण मंदिर के बीच बने रास्ते पर आने वाले जानलेवा मोड़ से सावधान रहें। जहां तेज रफ्तार कार ही नहीं बल्कि बाइक हो या कोई और वाहन, इस घुमाव पर जरा भी असंतुलित होते ही सीधे पलटी खा जाता है।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में यहां दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिनमें दो कारें इस जानलेवा घुमाव पर पलटी खा गई और छह से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इससे पहले भी यहां कई और सड़क हादसे हुए। जिनमें लोगों की जान तक चली गई।
विज्ञापन


दिल्ली नंबरों की यह टैक्सी कार किराए पर कार उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी के द्वारा लाई गई थी। दुर्घटना थाना उत्तर मौके पर पहुंची और कार को क्रेन की सहायता से खाई से बाहर निकलवाया गया। अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर इस कार में कितने लोग सवार थे और कितने लोगों को चोट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी घुमावदार मोड़ पर एक कार पलटी खा गई थी

Be careful on this turn while going to Fort Nahargarh
नाहरगढ़ पहाड़ी पर पलटी कार - फोटो : Vishnu Sharma
सोमवार शाम को पहाड़ी पर इसी घुमावदार मोड़ पर एक कार पलटी खा गई थी। जिसमें कानपुर, उत्तरप्रदेश निवासी एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए थे। इसके बाद मंगलवार देर रात को भी नाहरगढ़ की पहाड़ी पर तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित हो पलट गई।

हादसे के बाद कार में सवार लोग वहां से निकलकर भाग निकले। इस वजह से दुर्घटना का पता बुधवार को तब चला। जब नाहरगढ़ किले पर पहुंचे लोगों ने वहां पलटी कार के पास खून बिखरा देखकर पुलिस को सूचना दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed