फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bank manager arrested in sikar

नोटबन्दी: इस बैंक मैनेजर ने उठाया था करोड़ों का लोन

Mon, 27 Mar 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
bank manager arrested in sikar
नोटबन्दी की आड़ में कई घोटाले हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सीकर जिले में सामने आया है। यहां अरबन कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर पर इस दौरान करोड़ों रुपए का लोन फर्जी तरीके से उठाने का आरोप है। पुलिस ने मैनेजर करणाराम कटारिया को इन आरोपों के चलते गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि सीकर अरबन काॅपरेटिव बैंक में करणाराम कटारिया शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि उसने फर्जीवाड़ा करके करीब तीन से चार करोड़ रुपए के लोन उठा लिए। 
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान बैंक में बड़ी मात्रा में रकम जमा हुई तो मामले का खुलासा हुआ। इस पर महाप्रबंधक बाबूलाल कुमावत ने पुलिस को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने जांच के बाद शाखा प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध मानते हुए सोमवार को करणाराम को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नोटबंदी के दौरान बड़ी मात्रा में नोट जमा होने पर आयकर विभाग जयपुर की टीम ने बैंक में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान सामने आया कि शाखा प्रबंधक ने फर्जी आईडी लगाकर बोगस ग्राहकों के नाम पर करोड़ों का लोन उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed