{"_id":"5a1d44744f1c1ba12d8b5317","slug":"bangladeshi-man-arrested-in-ajmer-know-why","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'शरीफ' बन यहां तीन साल से रह रहा था बांग्लादेश का तोता सरदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'शरीफ' बन यहां तीन साल से रह रहा था बांग्लादेश का तोता सरदार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रहने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी को यहां की नागरिकता के दस्तावेज बनवाने में एक वकील की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
अजमेर के दरगाह थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह इन दिनों दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हुए हैं। पूर्व में जहां दो रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया, वहीं मंगलवार को बांग्लादेश के अमानत गंज निवासी मौहम्मद तोता सरदार को गिरफ्तार किया है। तोता सरदार पिछले तीन सालों से मौहम्मद शरीफ बनकर अंदरकोट क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस जांच में ये आया सामने
थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौहम्मद शरीफ अजमेर में ही हमाल का काम करता था। आरोपी ने आधार कार्ड, वोटरकार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवा रखे हैं। यह दस्तावेज भी अलग-अलग मोहल्ले के बनाए हैं जिससे कि कोई उस पर शक नहीं करे।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के दस्तावेज बनवाने में एक वकील द्वारा सहयोग करने की बात सामने आ रही है। वकील पर नजर रखकर उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं आरोपी ने यह भी बात कबूली है कि उसकी बहन भी अंदरकोट क्षेत्र में ही रह रही है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।