फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Baba cut his private part, Someone charged these allegations

आरोप लगते ही इस बाबा ने खुद को ऐसे दी सजा

Tue, 17 Oct 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Baba cut his private part, Someone charged these allegations
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
आरोपों के इस दौर में एक बाबा और फंस गया, तो उसने अपना प्राइवेट पार्ट खुद ही काट डाला। बाबा पर अवैध संबंध का आरोप लगा था।
विज्ञापन



चौंकाने वाली यह घटना राजस्थान के चूरू जिला स्थित तारानगर थाना इलाके में हुई, जहां आश्रम में बाबा के पड़ोसी ने उस पर किसी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगा दिया। आरोप लगने के बाद तब हड़कम्प मच गया जब एक बाबा ने अपना प्राइवेट पार्ट खुद ही काट लिया। बाबा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक चूरू के बाबा हरिदास आश्रम में रहने वाले बाबा संतोषदास पर यह आरोप लगाया गया है। कहा जा रहा है कि बाबा का अपने आश्रम के पड़ोस के घर में आना जाना था। बाबा अक्सर वहां जाया करता था। आश्रम के नजदीक रहने वाले एक स्थानीय युवक पवन ने बाबा पर आरोप लगाया है कि बाबा अवैध संबंधों के कारण पड़ोस में आता-जाता है।
विज्ञापन

इसलिए उठाया था ये कदम

Baba cut his private part, Someone charged these allegations
demo pic - फोटो : demo pic
लोगों के अनुसार बाबा इन बातों से इतना सदमे में आ गया कि उसने अपना ही प्राइवेट पार्ट काट दिया। बाबा का कहना था कि सन्यास लेने के बाद व्यक्ति साधु हो जाता है। ऐसे में किसी संत पर इस तरह के आरोप लगाना गलत है। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए उसने यह कदम उठाया है। उसने कहा कि साधु का नाम राम का नाम लेना है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बाबाओं पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। आज चूरू में भी यह आरोप लगाया गया था, जिसके बाद बाबा ने इस घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल बाबा गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed