{"_id":"598981f84f1c1bf62d8b46ff","slug":"attempt-to-murder-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को छेड़ने वालों की शिकायत की तो पिता के काटे पैर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को छेड़ने वालों की शिकायत की तो पिता के काटे पैर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से छेड़छाड़ करने वालों की शिकायत करना एक पिता के लिए भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसके दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए।
यह सनसनीखेज घटना अलवर के बहरोड़ थाने से जुड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार, जखराना गांव में रहने वाली नाबालिग बीती शाम गांव में बनी टंकी से पेयजल भरने गई थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही चार लड़कों ने उससे छेड़छाड़ की।
घर आकर उसने अपने पिता को उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर नाबालिग के माता-पिता आरोपी लड़कों के घर गए और उनके परिजनों से शिकायत की। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। आरोपित युवक देर रात लड़की के घर पहुंचे और पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पिता के दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसके पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, बहरोड़ थाना पुलिस ने चारों आरोपित अनिल उर्फ खाबुचिया, अरविंद उर्फ छोटीया, मुकेश और सुखदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।