{"_id":"5a081e804f1c1bdb538bc9cb","slug":"attack-on-muslim-cow-owners-death-of-one","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गो तस्करी का आरोप लगाकर युवक को गोली मारी, पहलू खान के बाद एक और मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गो तस्करी का आरोप लगाकर युवक को गोली मारी, पहलू खान के बाद एक और मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो तस्करी का आरोप लगाकर कथित गोरक्षकों ने गाय ले जा रहे युवक उमर खान और उसके साथी को रोका तथा मारपीट की। इसके बाद उमर को गोली मार दी और उसकी बॉडी को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
यह मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। यहां पर करीब सात महीने पहले भी पहलू खान नामक व्यक्ति की हत्या गो तस्करी के आरोप में की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात एक पिकअप में दो युवक गायों को लेकर अलवर से भरतपुर के घाटमिका गांव जा रहे थे। इस दौरान गोतस्करी की सूचना पर मौके पर पहुंचे गोरक्षकों ने उन्हें रोका। इनके बीच मारपीट शुरू हो गई और फिर किसी ने गोली चला दी।
इसमें एक युवक उमर खान की मौत हो गई है जबकि एक अन्य युवक ताहिर घायल हो गया। उमर का शव अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ घायल ताहिर का हरियाणा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शव लेने से किया इनकार, अस्पताल में जुटे समाज के लोग
मोर्चरी में पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मेव समाज के लोग अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने गोरक्षा के नाम पर उमर और ताहिर के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि यह दोनों गोपालक है। आरोपियों ने इन्हें गो तस्कर बताकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद उमर का अंग भंग भी किया गया।
समाज के लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जिला मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद ने कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है जब तक शव को नहीं उठाया जाएगा ना ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल बाहर भारी जाप्ता तैनात किया गया है।

इससे पहले इस मामले में सरकार घिर चुकी है
pehlu khan murder
- फोटो : file
गो तस्करी के आरोप में मेवात इलाके में समुदाय विशेष पर कथित गोरक्षकों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
इससे पहले पहलू खान मामले में राज्य सरकार घिर चुकी है। करीब सात महीने पहले हुए इस मामले में कथित गोरक्षकों ने पहलू खान पर गोतस्करी का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी और इस घटना में पहलू खान की मौत हो गई थी। बाद में इस मामले ने तूल पकड़ लिया।