फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Assistant Accounting Officer and junior clerk of Excise arrested for taking bribe in dausa

आबकारी के सहायक लेखा अधिकारी एवं कनिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2018 05:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 03 Jan 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
 Assistant Accounting Officer and junior clerk of Excise arrested for taking bribe in dausa
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक लेखाधिकारी और एक कनिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई से आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


एसीबी महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कार्यरत सहायक लेखाधिकारी ओमप्रकाश सिंगल एवं कनिष्ठ लिपिक दामोदर प्रसाद मीणा है। ये दोनों जिला आबकारी कार्यालय, दौसा में पदस्थापित है।  दोनों आरोपियों के खिलाफ परिवादी धारा सिंह गुर्जर ने एसीबी कार्यालय दौसा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शराब की दुकान की धरोहर राशि 1.67 लाख रुपए लौटाने की एवज में लेखा अधिकारी ओम प्रकाश सिंगल एवं कनिष्ठ लिपिक दामोदर प्रसाद मीणा 5 हजार रुपए की रिश्वत की राशि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दौसा के एएसपी कृष्णकांत शर्मा के नेतृत्व में शिकायती मांग का सत्यापन करवाया गया। इसके बाद परिवादी धारासिंह आज रिश्वत की रकम लेकर आरोपी अफसरों के पास पहुंचा। इस पर एसीबी ने सहायक लेखाधिकारी ओमप्रकाश सिंगल एवं कनिष्ठ लिपिक दामोदर प्रसाद मीणा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed