फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anandpal's body for post-mortem again

गैंगस्टर का शव भारी सुरक्षा के बीच दुबारा पोस्टमार्टम के लिए चुरू लाया गया

Fri, 30 Jun 2017 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 30 Jun 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
Anandpal's body for post-mortem again
रतनगढ़ अस्पताल परिसर - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल का पुन:पोस्टमार्टम करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शव को रतनगढ़ से आज चुरू मुख्यालय लाया गया है। 
विज्ञापन


यहां पर आनंदपाल का दुबारा पोस्टमार्टम होगा। गौरतलब है कि अदालत ने परिजनों की याचिका पर आनंदपाल का पुन: पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए है।  आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से चूरू तथा उसके पैतृक गांव समेत कई जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसे देखते हुए शव को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच एसपी राहुल बारहठ समेत करीब एक दर्जन आरपीएस अधिकारी एवं सैकड़ों हथियारबंद जवानों के जाप्ते के साथ ले चुरू लाया गया है। बताया जा रहा है कि शव की रवानगी के वक्त आनंदपाल की मां निर्मल कंवर और एडवोकेट गोवर्धन सिंह भी मोर्चरी के पास मौजूद रहे।  

सीएमएचओ डॉक्टर अजय चौधरी के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें दो चिकित्सक जिला मुख्यालय से और एक चिकित्सक बीकानेर मेडिकल कॉलेज से शामिल किया है।
विज्ञापन


 

पोस्टमार्टम के लिए एक याचिका कोर्ट में दायर की थी

Anandpal's body for post-mortem again
रतनगढ़ अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस बल - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि गत 24 जून को देर रात चुरु के मालासर में हुए एनकाउंटर के बाद आनंदपाल के शव का पोस्टमार्टम चुरु जिले की रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल में करवाया गया था। लेकिन परिजनों के शव लेने से इंकार करने पर तब से शव यहीं मोर्चरी में ​डीफ्रीज में रखवा दिया गया था। 

इसके बाद आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने को लेकर एक याचिका कोर्ट में दायर की थी। जिसकी सुनवाई कल और आज एडीजे कोर्ट में हुई। इसके बाद एडीजे कोर्ट ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक किसी ए श्रेणी के अस्पताल में आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। इसके बाद शव को चुरु जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed