फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Alwar police Caught an illegal liquor smuggling, in a pick-up

अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त , ड्राइवर गच्चा दे भागा

Sun, 04 Jun 2017 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 04 Jun 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Alwar police Caught an illegal liquor smuggling, in a pick-up
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले में थानागाजी थाना पुलिस ने हरियाणा निर्मित अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक पिकअप को शनिवार को पकड़ा है। जिसमें रखी अंग्रेजी शराब की 103 पेटियां जब्त कर ली। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलवर ग्रामीण डा0 मूलचन्द राणा ने बताया कि थानागाजी थानाधिकारी को हरियाणा निर्मित शराब से भरी एक पिकअप के इलाके में तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर थानाप्रभारी व पुलिस जाप्ते ने घाटा तिराहा पर नाकाबन्दी करवाई। 
विज्ञापन


इस दौरान नारायणपुर की तरफ से एक पिकअप तेज रफ्तार में आते नजर आई। जिसे रुकवाने का ईशारा किया तो पिकअप के ड्राइवर को भनक लग गई। जिससे पिकअप चालक गाड़ी को रोकने के बजाए तेज रफ्तार में सालेटा लिंक रोड पर ले गया और वहां पहाड़ी के पास गाड़ी छोड़कर भाग गया। पीछा कर रही पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पहाड़ी व जंगल होने के कारण गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सांवरमल नागौरा ने बताया कि पिकअप को जब्त कर तलाशी लेने पर हरियाणा निर्मित देशी शराब के 103 कार्टून मिले। जिन्हें जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस गाडी के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर वाहन मालिक व चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed