फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Airbag not open in road accident, now fir against car company and dealer in jaipur

गाय के कारण पलटी कार, नहीं खुले एयर बैग, कम्पनी व डीलर पर एफआईआर

Thu, 27 Apr 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 27 Apr 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Airbag not open in road accident, now fir against car company and dealer in jaipur
कार अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : Demo pic
जयपुर—दिल्ली हाइवे पर तेज रफ्तार हुंडई वर्ना कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के वक्त कार में सवार दो सगी बहनें भी घायल हो गई, लेकिन कार के एयरबैग नहीं खुले। अब उन्होंने कार के एयरबैग नहीं खुलने पर कार निर्माता कंपनी हुंडई और जयपुर के डीलर मोरानी मोटर्स के खिलाफ आमेर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


जय जवान कॉलोनी, टोंक रोड निवासी अशोक मल्होत्रा की बेटी प्रियंका ने रिपोर्ट में बताया कि वह जयपुर दिल्ली हाइवे पर अमेटी यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। 24 अप्रैल को प्रियंका और उसकी बहन शाम करीब 4 बजे कॉलेज से अपनी वर्ना कार में घर लौट रही थी। तभी दिल्ली रोड पर कुंडा स्थित गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के नजदीक बॉयोलोजिकल पार्क के सामने सड़क पर गाय आ गई। उस गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन


हादसे में प्रियंका व उसकी बहन बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने कार के शीशे तोड़कर उन्हें मदद कर बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचना दी। उनका आरोप है कि सड़क हादसे के बाद भी उनकी कार में आगे लगा एयरबैग नहीं खुला। जिससे उनकी जान भी जा सकती थी और चोटें भी ज्यादा आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed