{"_id":"594cda794f1c1b8f628b482b","slug":"air-firing-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: महिला कांस्टेबल के पति ने गुस्से में आकर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलवर: महिला कांस्टेबल के पति ने गुस्से में आकर की फायरिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां काला कुआं साउथ वेस्ट ब्लॉक में ये घटना हुई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
दरअसल, काला कुआं साउथ वेस्ट ब्लॉक में शुक्रवार को पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग करने की बात कबूल की। हवाई फायर करने वाला अलवर पुलिस लाइन में कार्यरत महिला कांस्टेबल शर्मिला का पति संदीप है। उसका कहना है कि एक दिन पूर्व उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दूसरे पक्ष के पंकज वाल्मीकि सहित कुछ लोगों ने आकर उस पर हमला बोल दिया और हवाई फायर भी किए।
इस पर गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी महिला पुलिस कांस्टेबल की सर्विस रिवाल्वर को निकालकर हवाई फायर कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस कांस्टेबल का पति फौज में है जिसकी क्षेत्र में दहशत है। उधर, सूचना पर पहुंची अरावली विहार थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है