{"_id":"596ca2984f1c1b6e758b46aa","slug":"after-the-anandpal-encounter-the-police-in-search-of-this-person","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल एनकाउंटर: अब इस राजपूत नेता को तलाश रही है पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंदपाल एनकाउंटर: अब इस राजपूत नेता को तलाश रही है पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उर्फ सुखा
- फोटो : Amar Ujala
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद सांवराद में उपद्रव और उकसाने के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस अब एक राजपूत समाज के नेता की जोर शोर से तलाश कर रही है। उस दौरान इस नेता के भड़काऊ अॉडियो भी वायरल हुए थे।
नागौर पुलिस के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तलाश की जा रही है, जो नोहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा श्री राजपूत करणी सेना का राष्ट्रीय पदाधिकारी भी बताया जा रहा है। इस उपद्रव के बाद से ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गायब है। उसकी तलाश में जयपुर समेत कई जगह स्पेशल पुलिस टीम ने दबिश दी।
श्रीराजपूत सभा भवन में भी उसकी तलाश में छापा मारा था, लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लगा।
नागौर एसपी पारिस देशमुख ने जीआरपी के जोधपुर और अजमेर के पुलिस अधीक्षकों, एडीजी एटीएस एवं एसओजी राजस्थान सहित राजस्थान के सभी आईजी रेंज तथा जोधपुर और जयपुर कमिश्नर को इस संबंध में ईमेल भी किया है।

भड़काने वाले वीडियो भी वायरल
उपद्रव
- फोटो : Amar Ujala
ईमेल में बताया गया है कि 24 जून को आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद हुए उपद्रव के लिए जसवंतगढ़ थाना, नागौर में 147,148,149,332,353,307 आईपीसी, 3 पीडीपीपी एक्ट व 8 बी राष्ट्रीय राजमार्ग एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हुए थे।
इनमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उर्फ सुखा उर्फ सुखिया निवासी चक 2 जीजीएम रोही गोगामेड़ी, पुलिस थाना नोहर, हनुमानगढ़ वांछित चल रहा है। आरोपी सुखदेव सिंह नोहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
आनंदपाल एनकाउंटर के बाद गोगामेडी के कुछ कथित वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह भड़काऊ भाषण दे रहा है।