{"_id":"593803834f1c1b361d9c9740","slug":"accused-driver-arrest-one-day-police-remand-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिंदगियां छीनने वाला आरोपी ड्राइवर कोर्ट में पेश, एक दिन का रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच जिंदगियां छीनने वाला आरोपी ड्राइवर कोर्ट में पेश, एक दिन का रिमांड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार पटेल मार्ग पर चौमूं हाउस सर्किल के पास मंगलवार अलसुबह सड़क हादसे में पांच निर्दोष जिंदगियां छीनने वाले आरोपी ड्राइवर गीतम सिंह को बीती देर रात अशोक नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
मामले में सड़क दुर्घटना अनुसंधान ईकाई के थानाप्रभारी कमल नयन और उच्चाधिकारियों ने आरोपी ड्राइवर गीतम सिंह से पूछताछ की। पूछताछ में उसने नावां, नागौर से नमक के कट्टे 18 चक्का ट्रोले में भरकर आगरा ले जाने की बात कही है। पूछताछ में ड्राइवर गीतम सिंह ने बताया कि वह मंगलवार तड़के करीब 4 बजे गवनर्मंट हॉस्टल से होकर चौमूं हाउस सर्किल तक पहुंचा। तभी स्टेच्यू सर्किल की तरफ से स्विफ्ट कार भी सर्किल तक पहुंची। कार का पिछला हिस्सा ट्रोले से टकराया।
इसके बाद ज्योंही गीतम ने स्टेयरिंग घुमाया। तभी ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भरे नमक के कट्टे स्विफ्ट कार के उपर जा गिरे। इससे कार नमक के कट्टों के नीचे दब गई। उसके नीचे पांच जिंदगियां दफन हो गई। उसकी सांसें और चीखें इसी नमक के बीच दबकर रह गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गीतम ने बताया कि वह खलासी के साथ ट्रोले के केबिन का शीशा फोड़कर बाहर आया। तब उसे सिर्फ नमक के कट्टे बिखरे हुए नजर आए। टक्कर ट्रोले के को—ड्राइवर सीट के हिस्से पर होने से उसे लगा था कि कार ट्रोले से टकराकर चली गई। उसे भी अहसास नहीं हुआ कि कोई कार नमक के कट्टों के ढेर में दबी हुई है। इस पर वह खलासी के साथ कुछ देर वहां दूर खड़ा रहा।
इस दौरान पुलिस की पीसीआर वेन मौके पर पहुंच गई थी। जब कट्टे हटाने लगे और उसमें कार नजर आई तब गीतम और खलासी वहां से चले गए। बाद में, पुलिस ने उन्हें तलाश कर देर रात गिरफ्तार कर लिया। गीतम के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज करने की जानकारी है।