फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Accused absconding in hospital

शौच करने गया था फिरौती मांगने वाला आरोपी, दरवाजा खुला तो ये दिखा

Sat, 04 Nov 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding in hospital
शौचालय में लगी खिड़की के सरिये मुड़े हुए - फोटो : amar ujala
काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्त में लिया गया था। इसी दौरान उसके नाक से खून बहने लगा तो अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के बाद आरोपी शौच करने गया। यहां कुछ देर बाद जब दरवाजा खुला तो पुलिस चौंक गई। आरोपी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। यहां भिवाड़ी से इलाज के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में लाया गया अपहरण का आरोपी आज पुलिस के सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की देर शाम भिवाड़ी के सेक्टर 6 निवासी दीवान सिंह फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में कार से आए तीन लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठा लिया और उसका अपहरण कर ले गए। उसी रात अपहरणकर्ताओं ने दीवान सिंह के बेटे नितिन को फोन कर 5 लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


नितिन के जरिये पुलिस को इसकी सूचना मिली तो सलीम नामक युवक पुलिस की पकड़ में आ गया। बाकी दो फरार हो गए।इसी दौरान नाक में चोट लगने की वजह से सलीम को भिवाड़ी सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अलवर भेज दिया गया। आज सुबह सलीम ने शौच जाने के लिए कहा तो पुलिस के जवान उसे अस्पताल में बने शौचालय लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां शौचालय के पीछे लोहे के सरियों को मोड़कर आरोपी सलीम फरार हो गया। उधर, इस सम्बंध में पुलिस कुछ भी कहने से बचती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed