{"_id":"5a4de2054f1c1b47198b4cba","slug":"acb-rajasthan-trap-a-home-guard-commandent-taking-bribe-of-rs-10-thousand-in-sri-ganganagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवान की शिकायत पर रंगे हाथों पकड़ा गया बॉर्डर होमगार्ड का कमांडेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवान की शिकायत पर रंगे हाथों पकड़ा गया बॉर्डर होमगार्ड का कमांडेंट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर होमगार्ड के कमांडेंट को एक जवान से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत रोटेशन से ड्यूटी लगाने की एवज में ली जा रही थी।
एसीबी की श्रीगंगानगर टीम ने यह कार्रवाई एडिशनल एसपी राजेंद्र ढिंडारिया के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काशीराम बॉर्डर होमगार्ड की बी कंपनी में प्लाटून कमांडेंट है। फिलहाल उसके पास कंपनी कमांडेंट का अतिरिक्त चार्ज भी है।
उसके खिलाफ बी कंपनी में ही कार्यरत जवान भूपेंद्र सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि दो माह के लिए ड्यूटी पर लेने के लिए एवं थर्मल पॉवर छबड़ा में ड्यूटी लगाने की एवज में 13 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से कमांडेंट काशीराम दो माह के 25 हजार रुपए मांग रहा था।

रिश्वत की पहली किश्त पेंट की जेब से की बरामद
bribe
- फोटो : Demo pic
सूत्रों के अनुसार शिकायत का सत्यापन कर एसीबी ने आज ट्रेप रचा। रिश्वत की पहली किश्त के रुप में परिवादी जवान भूपेंद्र सिंह को 10 हजार रुपए लेकर श्रीगंगानगर के कोनी गांव में स्थित बॉर्डर होमगार्ड के हैडक्वार्टर पर भेजा गया। जहां रिश्वत लेते ही ईशारा मिलने पर एसीबी ने आरोपी कमांडेंट काशीराम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिर उसकी पेंट की जेब से रिश्वत बरामद कर ली। उससे पूछताछ की जा रही है।