फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A police constable committed sucide by hanging in kota

कांस्टेबल छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा, फिर फंदा लगाकर खुदकुशी की

Tue, 08 Aug 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 08 Aug 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
A police constable committed sucide by hanging in kota
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
छह दिन की छुट्टियां पूरी कर ड्यूटी पर लौटे एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलने पर साथी पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को फंदा काटकर नीचे उतारा और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक कांस्टेबल श्याम सुदंर कोटा जिले के सीमलिया पुलिस थाने में वर्ष 2013 से तैनात था। वह छह दिन की छुट्टी के बाद अपने गांव केशवपुरा से कल ड्यूटी पर लौटा था। देर रात को श्यामसुंदर अपने क्वार्टर पर अकेला था। जहां उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके शव का सुल्तानपुर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


सीमलिया थानाधिकारी बनवाली लाल भारद्वाज ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि कांस्टेबल श्यामसुदंर ने पहले भी विषाक्त का सेवन किया था। लेकिन वह तब बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed