फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A minor girl murder in rajasthan

डांडिया खेलने गई 'कन्या' की दुर्गाष्टमी को मिली लाश, दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या

Thu, 28 Sep 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 28 Sep 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
A minor girl murder in rajasthan
हत्या - फोटो : File Photo
डांडिया खेलने गई एक नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या का मामला दुर्गाष्टमी की सुबह सामने आया है। वारदात से पहले अज्ञात बदमाश द्वारा बालिका से दुष्कर्म करने का संदेह जताया जा रहा है। इस जघन्य वारदात से बच्ची के परिजन सहम गए। वहीं, स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


यह वारदात राजस्थान में कोटा जिले के अनंतपुरा थाना इलाके की है। जहां उड़िया बस्ती में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची कल रात डांडिया खेलने जाने को अकेली घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। देर रात अनंतपुरा थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस को भी बच्ची का पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार आज तड़के बच्ची की लाश एक बहुमंजिला बिल्डिंग के पास सूनसान इलाके में मिली।

काफी खून बिखरा पड़ा था, सिर पर गंभीर चोट के निशान

A minor girl murder in rajasthan
रेप - फोटो : self
किशोरी के शव पर कोई कपड़ा नहीं था। घटनास्थल पर काफी खून बिखरा पड़ा था। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस का मानना है कि देर रात किसी व्यक्ति ने मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म किया होगा। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है। वहीं, वारदात के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed