{"_id":"5a0951244f1c1bc8678bb00c","slug":"a-married-woman-commited-suicide-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे की हरकतों से परेशान फौजी की पत्नी ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे की हरकतों से परेशान फौजी की पत्नी ने दे दी जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
suicide
एक सिरफिरे की हरकतों से एक फौजी की पत्नी इतना परेशान हो गई की उसने खुदकुशी कर ली। सरहदी जिले जैसलमेर के पोकरण उपखंड क्षेत्र में एक विवाहिता ने पानी के टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं विवाहिता को मोबाइल पर परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई की गई और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पोकरण उपखंड के खेतोलाई गांव में विवाहिता ने एक युवक से परेशान होकर पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता लक्ष्मी का पति महेश सेना में नौकरी करता है। विवाहिता अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। वहीं जोधपुर निवासी महेश लगातार विवाहिता को मोबाइल पर परेशान करता था।

Trending Videos
विवाहिता के घर तक आ पहुंचा सिरफिरा
आरोपी की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं नरेश ने विवाहिता के घर पहुंचकर उसे परेशान करने का प्रयास किया। इस दौरान विवाहिता के चिल्लाने पर घर वाले व ग्रामीण उसके घर पहुंचे। नरेश वहां से भाग गया।
ग्रामीणों ने नरेश का पीछाकर उसे पकड़ा व जमकर धुनाई की। इसी बीच विवाहिता लक्ष्मी ने घर में ही बने टांके के कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं विवाहिता के ससुर किशनाराम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।