फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man commited suicide in ajmer, his brother blame him

भाई ने लगाया ऐसा गंदा आरोप कि मजबूर होकर छोटे ने दी जान

Sun, 05 Nov 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
a man commited suicide in ajmer, his brother blame him
Suicide
एक भाई ने दूसरे भाई पर ऐसा आरोप लगाया कि उसकी भावनाएं आहत हो गई। तनाव में छोटे भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


दरअसल अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को भाई द्वारा दर्ज करवाए गए झूठे मुकदमे से इतनी पीड़ा हुई कि उसने फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बड़े भाई के आरोप के चलते मृतक कई दिनों से परेशान चल रहा था। उसने बड़े भाई से बात भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

छेड़छाड़ का मुकदमा करवाया था दर्ज

a man commited suicide in ajmer, his brother blame him
suicide
अलवर गेट थाना क्षेत्र के कल्याणीपुरा निवासी अशोक ने रविवार को कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। उसकी मां और पत्नी ने अशोक को फंदे पर झूलते देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक अशोक के चचेरे भाई लालचंद ने बताया कि अशोक के बड़े भाई ओमप्रकाश ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा अशोक के खिलाफ दर्ज करवाया।

इससे वह डिप्रेशन में चल रहा था। वह कई बार भाई से विनती भी कर चुका था कि मामला वापस ले, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आरोप है कि आज अशोक ने इज्जत के डर से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed