{"_id":"5968aec44f1c1b14158b4735","slug":"a-man-commited-sucide-plunge-from-the-seventh-floor-of-the-building","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहुमंजिला बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहुमंजिला बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी करने वाला अशोक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर कारोबार से जुड़े आॅफिस में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बहुमंजिला बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से आज दोपहर को छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
यह घटना जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में हुई। जहां मानसरोवर निवासी 45 वर्षीय अशोक बंसल ने सी स्कीम में अहिंसा सर्किल के पास स्थित ग्रीन हाउस बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर एक खिड़की से छलांग लगा दी।
उंचाई से गिरने के कारण उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देखकर बिल्डिंग में हडकम्प मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया।

.....और बिल्डिंग की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक अशोक बंसल इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शेयर कारोबार से जुड़े ऑफिस में पिछले छह महीने से जॉब कर रहा था। शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ यहां आया था।
इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह सातवीं मंजिल पर पहुंचा और बिल्डिंग की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अशोक बंसल को कंपकंपी आया करती थी। साथ ही, वह आर्थिक तंगी से डिप्रेशन में भी था। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की खबर मिलते ही अशोक के परिजन मौके पर पहुंचे।