{"_id":"5900a5a84f1c1b9228c0df78","slug":"a-man-arrested-in-open-jail-jaipur-with-the-supply-of-intoxicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली जेल से सजायाफ्ता कर रहा था नशे की सप्लाई, चरस व ड्रग्स के साथ पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुली जेल से सजायाफ्ता कर रहा था नशे की सप्लाई, चरस व ड्रग्स के साथ पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
सीआईयू टीम
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगानेर कस्बे में खुली जेल से अवैध रुप से मादक पदार्थों की खरीद—फरोख्त का बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को एक सजायाफ्ता बंदी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब दो किलो चरस व एक किलो स्मैक बरामद कर लिया। यह कार्रवाई सीआईयू टीम व सांगानेर थाने की संयुक्त टीम ने की। साथ ही, पुलिस ने सोढाला थाने के एक और आदतन बदमाश को पिस्टल व कारतूस के साथ सांगानेर की खुली जेल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरफराज मूल रुप से अकलेरा, झालावाड़ का रहने वाला है। वह बारां में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार हुआ था। जिसमें उसे 14 साल की सजा हुई। इसमें वह 10 साल की सजा काट चुका। करीब सात माह पहले सरफराज सांगानेर की खुली जेल में शिफ्ट हुआ था। जिसमें वह परिवार के साथ रह रहा था।
आरोप है कि यहीं से सरफराज से मादक पदार्थों की सप्लाई शुरु कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर सीआईयू टीम को मिली तब प्रभारी सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह तथा सांगानेर एसीपी अशोक चौहान तथा थानाप्रभारी शिवरतन गोदारा के नेतृत्व में टीम ने खुली जेल में छापा मारकर सरफराज को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब दो किलो चरस व एक किलो स्मैक जब्त किया गया।
विज्ञापन
सीआईयू टीम में एसआई गुलजारी लाल, पुरुषोत्तम, द्वारकाप्रसाद, हनुमंत सिंह, भूराराम, अविनाश, मनेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसी टीम ने मुखबिर की सूचना पर खुली जेल के बाहर आए सोढाला थाने के बदमाश आरोपी राजू पंडित को भी धरदबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।