फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a low-floor bus collided with a wall and crushing the student on tonk road jaipur

मौत बनकर दौड़ी लो-फ्लोर, छात्र को कुचलते हुए दीवार से टकराई

Tue, 22 Aug 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 22 Aug 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
a low-floor bus collided with a wall and crushing the student on tonk road jaipur
दीवार से टकराकर रुक गई लो फ्लोर बस - फोटो : Vishnu Sharma
तेज रफ्तार लो फ्लोर बस आज सड़क पर मौत बनकर दौड़ी। अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक कोचिंग छात्र की मौत हो गई, वहीं स्कूटी सवार एक युवती गंभीर रुप से जख्मी हो गई। 
विज्ञापन


दोनों को चपेट में लेने के बाद बस एक बिल्डिंग की दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर शव पड़ा देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


यह हादसा जयपुर में टोंक रोड पर नगर निगम मुख्यालय के सामने यूनिवर्सिटी मोड़ के पास हुआ। जिसमें सेक्टर 13, मालवीय नगर निवासी एम बाबू परिकम के 19 वर्षीय बेटे विशाल की मौत हो गई। वह पैदल कोचिंग जा रहा था। इसके अलावा कल्याणपुरा, फतेहपुर सीकर निवासी वंदना जाट गंभीर घायल हो गई। वह भी स्कूटी से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

काफी देर तक पड़ी छात्र की लाश

a low-floor bus collided with a wall and crushing the student on tonk road jaipur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक शाम करीब पौने पांच बजे लो फ्लोर बस अजमेरी गेट से सांगानेर की तरफ जा रही थी। नगर निगम मुख्यालय के सामने यूनिवर्सिटी मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार वंदना को टक्कर मारी। इससे वह उछलकर गिर पड़ी। इसके बाद पैदल सड़क पार कर रहे छात्र विशाल को चपेट में ले लिया।

फिर उसे कुचलते हुए पुराने पासपोर्ट आॅफिस की दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। वहीं, बस का ड्राइवर व कंडक्टर मौके से चले गए। तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed