फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a girl took the lift to youth and looted 10 thousand rupees

उसने 'लिफ्ट' लेकर युवक के साथ कर दिया कुछ ऐसा, करनी पड़ गई तौबा

Sat, 04 Nov 2017 02:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
a girl took the lift to youth and looted 10 thousand rupees
बीमारी का बहाना बना मांगी लिफ्ट
किसी बीमार को लिफ्ट देना युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसने अब भविष्य में किसी को लिफ्ट देने से तौबा कर ली। लिफ्ट लेकर एक युवती ने युवक के साथ कुछ ऐसा किया कि वो सकते में आ गया।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के डिग्गी रोड पर रहने वाला राहुल घर लौट रहा था। राहुल गोपालपुरा के पास से निकला तो एक युवती ने उसकी कार को रुकवाया और लिफ्ट मांगी। पहले तो राहुल ने मना कर दिया। इसके बाद युवती ने बीमार होने की बात कही और कुछ ही दूरी पर उतार देने के लिए कहा। युवती की हालत देकर युवक ने उसे लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद बाद युवती ने राहुल से पैसे मांगे। एकाएक युवती के बदले हुए हाव भाव देकर राहुल सकते में आ गया। युवती ने राहुल से गलत हरकतें शुरू कर दी और पैसे मांगे। रुपए नहीं देने पर उसे बदनाम करने और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी तक दे दी। वो राहुल से करीब दस हजार रुपए और मोबाइल लूट ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहुल सीधा बजाज नगर थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंदेशा है कि शहर में इस तरह की लूट पाट करने वाला महिलाओं का गैंग सक्रिय हो रहा है। जिसने यह घटना अंजाम दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed