फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A gang arrested by alwar police who hacked atm

ATM हैंग कर यूं करते थे ठगी, पुलिस ने धरदबोचा

Sun, 26 Nov 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 26 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
A gang arrested by alwar police who hacked atm
atm fraud - फोटो : Demo pic
पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एटीएम हैंग करके एवं एटीएम कार्ड को बदलकर ठगी करते है। इस अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों के पास एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन



यह कार्रवाई राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मिर्जा खां उम्र 19 साल निवासी अंधरोला थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा, दूसरा आरोपी वसीम अकरम उर्फ अकरम खां उम्र 28 साल, तीसरा आरोपी सरफू खां उम्र 20 साल और परवेज उर्फ पल्ला मेव उम्र 22 साल है। ये तीनों आरोपी हरियाणा जिले में गांव उटावड़, तहसील बहीन, जिला पलवल के रहने वाले है।
विज्ञापन



आरोपी अपने गांव से लक्जरी गाड़ी से किसी शहर में पहुंचते है। वहां होटल में रुकते है। इसके बाद सूने इलाकों में एटीएम की रैकी करते है। वहां ज्यादातर गोल बटन वाले एटीएम को चुनते है। इसके बाद उस एटीएम के पास खड़े हो जाते है और जब कोई व्यक्ति एटीएम मे पैसे निकालने आता है। तब गैंग में शामिल दो तीन ठग भी एटीएम में अन्दर घुस जाते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर यूं करते थे कार्ड की अदला-बदली

A gang arrested by alwar police who hacked atm
एटीएम से पैसे निकालते लोग - फोटो : File Photo
एएसपी पारस जैन के मुताबिक जब पैसे निकालने वाला व्यक्ति अपने एटीएम को मशीन में लगाकर ट्रांजेक्शन प्रक्रिया शुरु करता है। तब वहां मौजूद आरोपी पीड़ित के एटीएम पिन नम्बरों को देख लेते है। तभी एक आरोपी पीड़ित के पास खड़ा हो जाता है।

फिर एटीएम मशीन पर लगे 4 बटनों में से किसी भी एक बटन को हाथ की सफाई से दबा कर खड़ा हो जाता है। इससे मशीन हैंग हो जाती है। इसके बाद वहां मौजूद अन्य बदमाश पैसे निकालने वाले व्यक्ति को जल्दी से पैसे निकालने व मशीन में पैसे नहीं होने या मशीन खराब होने की बात कहकर उसे बाहर निकाल देते।

इसके बाद बाहर खड़े अन्य दो साथी पीड़ित पर निगरानी रखते है तथा अन्दर वाले बदमाश तुरन्त उस दबाये हुए बटन को छोड़कर कुछ रुपए निकाल लेते है। शेष रकम में से अपने साथ लाए फर्जी एटीएम कार्डों में कार्ड के उपर लिखे 16 डिजिट के नम्बरो के आधार पर उसमें ट्रान्सफर कर देते है।

यूं पकड़ में आए आरोपी

A gang arrested by alwar police who hacked atm
एटीएम - फोटो : social media
मीणापुरा निवासी सुनीता मीणा से 24 सितंबर को वारदात हुई थी। उसके एसबीआई बैंक खाता जारी एटीएम को बदलकर उसमें से 40,000 रुपए नगद व 32,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए।

इसी तरह, 2 सितंबर को करनैल सिंह निवासी कमालपुर जब एटीएम मशीन से पैसे निकालने गया तब वहां मौजूद शातिर ठग से एटीएम कार्ड को आॅपरेट करवाया। ठग ने एटीएम में पैसे नहीं होने का झांसा देकर पीड़ित करनैल सिंह का एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर खाते से 10,000 रुपए निकाल लिए।

जिसकी जानकारी 3 सितंबर को मोबाइल पर आए मैसेज से मिली तब पुूलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। इस गैंग ने अलवर के अलावा कोटा शहर व अजमेर में इसी प्रकार कई वारदातें करना स्वीकार किया। इस गैंग ने नई दिल्ली में मुखर्जी नगर, गुरुग्राम में राजीव नगर, राजीव चौक समेत करीब 40 से 50 वारदातें करना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed