फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A gang arrest in dungarpur rajasthan

गांव की लड़की को लेकर भागा, कर्ज में डूबा तो साथियों के साथ बैंकों में नकबजनी

Thu, 10 Aug 2017 01:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 10 Aug 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
A gang arrest in dungarpur rajasthan
गांव की एक लड़की को भगा ले जाने के बाद एक युवक कर्ज में डूब गया। इससे उबरने के लिए अपने दो साथियों के साथ बैंकों में नकबजनी की वारदात करने लगा। ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। जिसने पिछले करीब दो माह के भीतर चार बैंकों में नकबजनी की वारदात की हैं।
विज्ञापन


एसपी डूंगरपुर हिम्मत अभिलाष टांक ने बताया कि गांव भागाफला लिम्बोड़ छोटी निवासी रमण लाल डेण्डोर, दिनेश डेण्डोर एवं मुकेश डेण्डोर को गिरफ्तार किया गया। इनमें दिनेश व मुकेश सगे भाई हैं। ये तीनों चोरी की मोटर साइकिल पर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


खड़गदा में बैंक में नकबजनी कर भागते वक्त जिस समय चोरी की वारदात हुई, तब गश्त पर मौजूद चितरी पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया था। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बदमाश भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पकड़ा गया गिरोह

A gang arrest in dungarpur rajasthan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर के निकटवर्ती भीलूड़ा मिनी बैंक में 28 जुलाई और बुचिया मिनी बैंक में 17 जुलाई को एवं चितरी थाना इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा, दिवड़ा व बैंक ऑफ बड़ौदा, खड़गदा में 30 जून व 4 जुलाई को चोरी का वारदात हुई थी।

इसके बाद उपाधीक्षक अनिल मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। ​जिसमें साइबर सेल प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने अहम भूमिका निभाई और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य सरगना रमणलाल डेण्डोर कुछ अरसे पहले गांव की लड़की को भगाकर ले गया था। उस पर आर्थिक कर्जा भी था। इस पर उसने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर बैंकों में वारदात करना शुरू कर दिया। वारदात से पहले यह गिरोह बैंकों की रैकी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed