फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A businessman shot dead in Nagaur, cash looted

नागौर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, नकदी लूटी

Thu, 15 Jun 2017 03:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 15 Jun 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
 A businessman shot dead in Nagaur, cash looted
मृतक व्यापारी - फोटो : amar ujala
नागौर जिले में बृहस्पतिवार को बोलेरो में सवार अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने सीकर के एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके बैग में रखे डेढ़ लाख रुपए लूटकर भाग निकले। इस हमले में व्यापारी का बेटा भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह वारदात सीकर-नागौर मेगा हाइवे पर चितावा क्षेत्र के करकेड़ी गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए भागते वक्त बदमाशों की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, लेकिन बदमाश गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच  बदमाशों में से तीन को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश भाग निकले।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हमले का शिकार हुए मोहम्मद मजीद खान सीकर में लोसल के रहने वाले थे और वह अपने दो बेटों के साथ पिकअप गाड़ी में व्यवसाय के सिलसिले में नागौर आ रहे थे तभी मेगा हाइवे पर करकेड़ी गांव के पास में बोलेरो सवार बदमाशों ने मजीद की गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी आगे लगाकर उसकी गाड़ी को रुकवा लिया और पिकअप पर लाठियों से हमला कर शीशे फोड़ दिए। इसके बाद मजीद से उनके रुपए लूटने का प्रयास किया। मजीद के विरोध करने पर किसी एक हमलावर ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके बाद बदमाश उसके डेढ़ लाख रुपए लेकर भाग निकले। 


बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त एक वाहन चालक मजीद के गाड़ी के पीछे आ रहा था। जिसने वारदात देखकर पुलिस को सूचना दे दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची तो बोलेरो को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवा दी और पुलिस की एक टीम ने बदमाशों का पीछा करना शुरु कर दिया। तब बदमाशों की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही एक खाई की ओर गिरकर पलटी खा गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed