फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A broker and supplier arrested with charas by jaipur police

कॉलेज स्टूडेंट्स को सप्लाई होना था हिमाचल से आया ये नशा, फिर हुआ ऐसा

Mon, 06 Nov 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 06 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
A broker and supplier arrested with charas by jaipur police
चरस लेकर पहुंचा दलाल व सप्लायर गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में कॉलेज स्टूडेंट्स को सप्लाई करने के इरादे से यहां अवैध तरीके से ये नशा हिमाचल से लेकर लाया गया था। तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई और फिर एक दलाल व सप्लायर आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 किलो चरस बरामद कर ली।
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजधानी जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम की सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने की। जिन्होंने चरस खरीदने वाले सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार दलाल आरोपी हिमाचल निवासी मोहर सिंह है, जबकि दूसरा आरोपी ओमप्रकाश निवासी लक्ष्मी नगर, निवारू रोड, झोटवाड़ा है।
विज्ञापन


यह राजधानी में मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। पुलिस ने ओमप्रकाश के घर से तराजू व तौलने के बाट भी बरामद किए है। सीआईयू में तैनात मुकेश चौधरी को कुछ दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि निवारू रोड निवासी आरोपी ओमप्रकाश शहर के कई कॉलेज व हॉस्टलों के आस-पास चरस सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने किया पीछा और...

A broker and supplier arrested with charas by jaipur police
सूचना के बाद सीआईयू टीम में तैनात एसआई धर्मसिंह के नेतृत्व में भूराराम, अविनाश, किशन, रामनिवास, पुरुषोत्तम व द्वारका प्रसाद की टीम ने आरोपी ओमप्रकाश की गतिविधियों पर निगरानी रखी। आज दलाल आरोपी मोहर सिंह हिमाचल से बस के जरिए 5 किलो चरस लेकर जयपुर पहुंचा। इसके बाद सिन्धी कैम्प बस स्टैंड से ऑटो रिक्शा में सवार होकर झोटवाड़ा के लिए रवाना हुआ।

तब सीआईयू टीम ने उसका पीछा किया। जब आरोपी दलाल मोहर सिंह लक्ष्मीनगर स्थित ओमप्रकाश के घर पहुंचा। तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। झोटवाड़ा थानाप्रभारी गुरु भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश के घर तराजू के अलावा पैकिंग करने वाली छोटी थैलियों के पैकेट व पैसे जमा करवाने की बैंक रसीदें मिली हैं। अब इनकी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ओमप्रकाश पिछले कई साल से चरस सप्लाई का काम करता है और ज्यादातर माल मोहर सिंह से मंगवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed