{"_id":"59fb143b4f1c1bdb538ba7ab","slug":"a-boy-murdered-of-her-beloved-and-now-blind-murder-has-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के ससुराल जाने से नाराज था प्रेमी, कमरे पर बुलाया और किया ये हश्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के ससुराल जाने से नाराज था प्रेमी, कमरे पर बुलाया और किया ये हश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी अपनी विवाहिता प्रेमिका के ससुराल जाने की बात से इस कदर नाराज हो गया कि उसने ऐसी खौफनाक साजिश रच डाली कि परिजन और पुलिस भी प्रेमिका का हश्र देखकर हैरान रह गए।
यह सनसनीखेज वारदात है राजस्थान के नागौर जिले की। जहां 27 अक्टूबर को पुलिस थाना मेड़तासिटी के गुरूदेव नगर काॅलोनी में एक युवती की अधजली लाश मिली थी। वारदात के खुलासे के लिए नागौर एसपी पारिस देशमुख के निर्देशन में एएसपी ज्ञानचंद यादव, सीओ मेड़तासिटी राजेंद्र दिवाकर के नेतृत्व में एक टीम गठित की।
जिसमें पुलिस ने शव की शिनाख्त मेड़तासिटी की नायक काॅलोनी निवासी पप्पूडी उर्फ इंद्रा नाम की युवती के रूप में की। पड़ताल में सामने आया कि पप्पूड़ी विवाहिता थी। वह अपने पीहर आई हुई थी और शादी से पहले उसका गांधी कॉलोनी, मेड़ता सिटी के रहने वाले आरोपी दीपक उर्फ दीपू से संबंध थे।

फिर किया ये खुलासा
demo pic
- फोटो : Demo pic
इस पर थानाधिकारी मेड़तासिटी अमराराम विश्नोई, थानाधिकारी कुचेरा महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने वारदात करने से इनकार कर दिया।
बाद में, मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने पप्पूड़ी के साथ अवैध प्रेम संबंध होने और उसका कत्ल करने का खुलासा किया। एएसपी ज्ञानचंद यादव के मुताबिक आरोपी दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया कि पप्पूड़ी शादीशुदा थी।
वह वारदात से एक दिन पहले अपने ससुराल जाना चाहती थी जबकि आरोपी दीपक उसे अपने साथ रखना चाहता था। पप्पूड़ी ससुराल जाने की जिद पर अड़ गई। तब आरोपी दीपक ने साजिश रची और 26 अक्टूबर को दोपहर में उसने फोन कर पप्पूड़ी को अपने पास बुलाया।

पहले हत्या और फिर लगाई आग
demo pic
दीपू उसे मोटरसाईकिल से सातलावास जी.एस.एस. पर स्थित कमरे में ले गया और पप्पूड़ी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को मोटरसाइकिल पर डालकर जय गुरूदेव काॅलोनी, मेड़तासिटी में सुनसान जगह पर फेंक दिया और फिर पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर युवती पर उड़ेलकर आग लगा दी और वहां से भाग गया।
वह लगातार पुलिस और मृतका के परिजनों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और थोड़ा बेफिक्र भी था। लेकिन पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए शव की शिनाख्त कर दी और गांव के लोगों से पूछताछ की तो आरोपी दीपक के मृतका पप्पूड़ी से प्रेमसंबंध की जानकारी मिली।