{"_id":"59ae91f34f1c1b89078b46b0","slug":"a-boy-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ने जा रहा था मासूम, रास्ते में मिल गई 'मौत'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ने जा रहा था मासूम, रास्ते में मिल गई 'मौत'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़ हुई जमा
- फोटो : अमर उजाला
एक सड़क हादसे में रोडवेज की बस ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, भिवाड़ी के बस स्टैण्ड के पास आज अलवर से भिवाड़ी की तरफ आती राजस्थान पथ परिवहन की बस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आते ही बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बच्चे के परिजनों सहित भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।
जानकारी के मुताबिक 12 वर्षीय मृतक बच्चा किशन घटनास्थल के पास ही झुग्गी झोंपडी में अपने परिवार के साथ रहता था। वह सायंकालीन शिक्षा ग्रहण करता था। आज भी बच्चा जब पढ़ने के लिए सड़क की तरफ आया तो बस ने मौत का काल बनकर उसे निगल लिया। वहीं मौके पर पहुंची भिवाड़ी फूलबाग थाना ने शव को कब्जे में लिया और बस को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।