{"_id":"5a2117b04f1c1b69678bf652","slug":"a-bank-manager-caught-by-acb-taking-bribe-of-rs-25-000-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रिश्वत लेने से कतराती थी महिला मैनेजर, रुपए लेने दोस्त के घर पहुंच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में रिश्वत लेने से कतराती थी महिला मैनेजर, रुपए लेने दोस्त के घर पहुंच गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
ब्रांच मैनेजर कुसुम तंबोली
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की एक महिला ब्रांच मैनेजर को हाउसिंग लोन पास करने की एवज में रिश्वत लेना भारी पड़ गया। एसीबी ने आरोपी को जाल बिछाकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने यह कार्रवाई राजस्थान के उदयपुर जिले में की। यहां पर भींडर के हींता गांव में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर कुसुम तंबोली को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने कल धरदबोचा। उसके खिलाफ कीर की चौकी, भींडर निवासी हरलाल खारोल ने एसीबी उदयपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायतकर्ता का कहना था कि उसने मार्च में 10 लाख रुपए के हाउसिंग लोन लेने के लिए आवेदन किया था। लोन को स्वीकृत करने की एवज में कुसुम ने फाइल चार्ज के बहाने 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जबकि उसने लोन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली, इसके बाद भी वह उसे चक्कर कटा रही थी।

बस में बैठकर हुई रवाना, दोस्त के घर ली रिश्वत
bribe
- फोटो : Demo pic
शिकायत का सत्यापन के दौरान परिवादी और आरोपी ब्रांच मैनेजर के बीच 25 हजार रुपए देना तय हुआ। तब एसीबी ने कल ट्रेप योजना बनाई और कल एसीबी ने परिवादी को रिश्वत देने के लिए बैंक मैनेजर को फोन करने को कहा। कुसुम ने बैंक में रिश्वत लेने से इंकार कर दिया और वह हींता से बस में बैठकर कीर की चौकी पहुंची। वहां वह रिश्वत लेने हरलाल के दोस्त के घर पहुंच गईं। जहां रिश्वत की रकम लेने के बाद एसीबी टीम ने बैंक मैनेजर कुसुम तंबोली को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मूल रुप से अजमेर और फिलहाल पाठों की मगरी, सेवाश्रम उदयपुर निवासी कुसुम तंबोली वर्ष 2013 में ज्वाइन हुई थी। वह जोधपुर में असिस्टेंट मैनेजर रह चुकी है। इसके बाद पिछले करीब पौने दो साल से सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया, हींता ब्रांच में मैनेजर है।