{"_id":"59525e674f1c1b6f208b4665","slug":"a-accused-arrested-in-murder-case-of-trasporter-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट व्यापारी को जलाकर मौत के घाट उतारने वाला मुनीम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट व्यापारी को जलाकर मौत के घाट उतारने वाला मुनीम गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ईशाक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर जिले के रामगंज इलाके में रविवार रात को ट्रांसपोर्ट व्यापारी की एक कार में हत्या कर लाश को आग लगाने की वारदात को व्यापारी के मुनीम ने ही अंजाम दिया था। मंगलवार को अजमेर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर लिया।
आईपीएस मोनिका सैन ने बताया कि खानपुरा निवासी गिरफ्तार आरोपी ईशाक है। वह ट्रांसपोर्ट व्यापारी मृतक शीशपाल के यहां मुनीम था। वह गांधीधाम स्थित आॅफिस में बैठता था। रविवार रात को शीशपाल अपने मजदूरों को छोड़ने के लिए ब्यावर गया था। तब उसके साथ आरोपी ईशाक भी था।
रास्ते में शीशपाल और ईशाक आदर्श नगर थाना इलाके में शराब पीने रुके। जहां ईशाक ने शीशपाल को जमकर शराब पिला दी। इसके बाद उसने पहले शीशपाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में पेचकस से वार करके गंभीर घायल कर दिया। अधमरा होने पर शीशपाल को कार में बंद कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। अगले दिन वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शीशपाल के हाथ में पहनी अंगुठी के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पड़ताल में शीशपाल के मुनीम ईशाक पर संदेह हुआ। यह भी सामने आया कि ईशाक ने गांधीधाम स्थित आॅफिस के हिसाब में काफी गड़बड़ी कर दी थी। इसका पता चलने पर शीशपाल ने ईशाक से गालीगलौच की थी। इससे ईशाक नाराज हो गया था और उसने शीशपाल की हत्या की साजिश रची। इसके बाद रविवार रात को ब्यावर से लौटते वक्त उसने शीशपाल की हत्या कर दी।