फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a accused arrested in murder case of trasporter in ajmer

ट्रांसपोर्ट व्यापारी को जलाकर मौत के घाट उतारने वाला मुनीम गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 27 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
a accused arrested in murder case of trasporter in ajmer
गिरफ्तार आरोपी ईशाक - फोटो : Amar Ujala
अजमेर जिले के रामगंज इलाके में रविवार रात को ट्रांसपोर्ट व्यापारी की एक कार में हत्या कर लाश को आग लगाने की वारदात को व्यापारी के मुनीम ने ही अंजाम दिया था। मंगलवार को अजमेर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आईपीएस मोनिका सैन ने बताया कि खानपुरा निवासी गिरफ्तार आरोपी ईशाक है। वह ट्रांसपोर्ट व्यापारी मृतक शीशपाल के यहां मुनीम था। वह गांधीधाम स्थित आॅफिस में बैठता था। रविवार रात को शीशपाल अपने मजदूरों को छोड़ने के लिए ब्यावर गया था। तब उसके साथ आरोपी ईशाक भी था। 
विज्ञापन


रास्ते में शीशपाल और ईशाक आदर्श नगर थाना इलाके में शराब पीने रुके। जहां ईशाक ने शीशपाल को जमकर शराब पिला दी। इसके बाद उसने पहले शीशपाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में पेचकस से वार करके गंभीर घायल कर दिया। अधमरा होने पर शीशपाल को कार में बंद कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। अगले दिन वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शीशपाल के हाथ में पहनी अंगुठी के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पड़ताल में शीशपाल के मुनीम ईशाक पर संदेह हुआ। यह भी सामने आया कि ईशाक ने गांधीधाम स्थित आॅफिस के हिसाब में काफी गड़बड़ी कर दी थी। इसका पता चलने पर शीशपाल ने ईशाक से गालीगलौच की थी। इससे ईशाक नाराज हो गया था और उसने शीशपाल की हत्या की साजिश रची। इसके बाद रविवार रात को ब्यावर से लौटते वक्त उसने शीशपाल की हत्या कर दी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed