फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A accused arrested by kanota police in murder case

मोबाइल नंबर गलत देने को लेकर हुआ झगड़ा, पत्थर से सिर फोड़कर हत्या

Tue, 07 Nov 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 07 Nov 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
A accused arrested by kanota police in murder case
युवक का सिर फोड़कर मार डाला - फोटो : Demo pic
मामूली सी बात पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने पत्थर से दूसरे युवक की सिर फोड़कर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने आज धरदबोचा। 
विज्ञापन


डीसीपी जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामलाल मीणा उम्र 30 साल निवासी ब्याड़वालों की ढाणी, तन दुधावाला, कानोता का रहने वाला है। सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी पुष्पेन्द्र सिंह के निर्देशन में पुलिस ने उसे आज पकड़ा। 

पूछताछ में सामने आया कि 31 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे वह मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। तब रास्ते में मुकेश की थड़ी पर जर्दा लेने रुका। जहां उसे कालूराम मीणा मिल गया।
विज्ञापन

हाथ पर काट खाया और​ फिर...

A accused arrested by kanota police in murder case
arrest
इस दौरान किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर गलत देने की बात पर कालूराम व रामलाल के बीच झगड़ा हो गया। कालूराम ने रामलाल का हाथ पर काट खाया। इससे गुस्साए रामलाल ने सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाकर कालूराम के सिर में मार दिया। कालूराम वहीं गिर पड़ा। इसके बाद वह वहां से भाग गया।

दूसरी तरफ, कालूराम की तबीयत बिगड़ने पर उसे तीन नवंबर को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी रामलाल को आज गोनेर रोड, जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आशादेवी ने कानोता थाने में अपने पति कालूराम मीणा की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed