फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   6 year old boy murder case open in jaipur dist

चाचा से रंजिश में छह साल के मासूम से बदला, अगवा कर हत्या 

Sun, 12 Nov 2017 06:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 12 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
6 year old boy murder case open in jaipur dist
बच्चे को अगवा कर मार डाला - फोटो : Demo pic
चाचा से आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए एक नाबालिग ने छह साल के मासूम बच्चे को अगवा कर मार डाला। वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी बालअपचारी को आज पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज हत्या का मामला है जयपुर ग्रामीण इलाके के चंदवाजी थाना इलाके में। डीसीपी ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बालअपचारी आरोपी उनियारा, टोंक जिले का रहने वाला है। वह पिछले करीब दो साल से गांव ताला, चंदवाजी में रहने वाले जीजा इकरामुद्दीन के पास रह रहा था और चूड़ी बनाने का काम करता है। 
विज्ञापन


आरोपी ने गत 5 नवंबर को गांव ताला, चंदवाजी निवासी मैनुद्दीन काजी के बेटे अमन काजी का अपहरण कर लिया था। वह अमन को बहला फुसलाकर गांव ताला में रहने वाले अतीक तेली के सूने पड़े खंडहरनुमा मकान में ले गया। जहां अमन की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर सिर फोड़ दिया और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन दिन बाद अमन की लाश खंडहरनुमा मकान में मिली

6 year old boy murder case open in jaipur dist
child_death - फोटो : Demo pic
दूसरी तरफ, अमन को गायब देखकर परिजनों ने अगले दिन 6 नवंबर को चंदवाजी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। इसके तीन दिन बाद 8 नवंबर को दोपहर में अमन की लाश खंडहरनुमा मकान में मिली। उसके हाथ व मुंह एक रस्सी से बंधे हुए थे।

सिर में गहरी चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु की। जिसमें सामने आया कि वारदात के दिन 5 नवंबर को ताला गांव में मणिहार परिवार में शादी समारोह था।

इससे एएसपी रामप्रकाश शर्मा और शाहपुरा सीओ भागचंद मीणा के निर्देशन में चंदवाजी थानाप्रभारी अमीर हसन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यहां आने वाले मेहमानों और संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई। 

अगवा कर ले गया और सूने मकान में हत्या

6 year old boy murder case open in jaipur dist
प्रतीकात्मक तस्वीर
पड़ताल में सामने आया कि आरोपी बाल अपचारी की हत्या के शिकार अमन के चाचा से करीब एक महिने पहले झगड़ा हो गया था। इससे उनके बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी बालअपचारी ने अमन की हत्या की साजिश रची। शादी के दिन घर के आसपास खेल रहे अमन को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया और उसकी सूने मकान में हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed