{"_id":"59789e604f1c1b4d548b482b","slug":"20-kwintal-doda-seized-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भरे पोषाहार के कट्टों को देखकर चौंकी पुलिस, जानिए क्यों ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में भरे पोषाहार के कट्टों को देखकर चौंकी पुलिस, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें भरे पोषाहार के कट्टे देखकर पुलिस भी चौंक गई।
दरअसल, जोधपुर की बालेसर थाना पुलिस को बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर एक ट्रक को रोका और तलाशी ली। इसमें करीब 20 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसके बाद ट्रक चालक अब्दुल सलीम निवासी कोटा को गिरफ्तार किया गया। जब्त डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब 60 लाख बताई जा रही है। पोषाहार के कट्टों में डोडा पोस्ट था।
यह डोडा गाड़ी में पोषाहार के नीचे भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध डोडा जोधपुर के आसपास सप्लाई होना था। फिलहाल आरोपी से अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।