फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   13 thieves in a colony in 2 months

एक कॉलोनी है चोरों की 'फेवरेट', चंद दिनों में कई वारदातें...

Sat, 29 Jul 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
13 thieves in a colony in 2 months
thief
एक ऐसी कॉलोनी है, जो शायद चोरों को भा गई है। यही वजह है कि कुछ ही दिनों में एक के बाद एक कई चोरियों यहां अंजाम दी गई। हर बार मामला दर्ज हुआ और अब तक एक भी चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है।
विज्ञापन


मामला राजसमंद का है। यहां स्थित शांति कॉलोनी चोरों की पसंदीदा कॉलोनी बन गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो महीनों में चोरों ने यहां 13 चोरियों अंजाम दी है। ताजा मामला बीती रात का है। जब चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर डाली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात हुई 13 वीं चोरी, शांति कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह के यहां हुई। वे अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने बाहर गए हुए थे। मकान सूना पाकर चोरों ने धावा बोल दिया। कमरों के ताले तोड़े, आलमारियों को खंगाला और फिर इत्मीनान से माल समेट कर पार हो गए। चोरों ने करीब पचास रुपए कैश, छह सात तोले सोना और एक किलो से ज्यादा चांदी समेट ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में होने वाली लगातार चोरियों को लेकर कॉलोनीवासियों में खासा गुस्सा है। उनका कहना है कि मई से लेकर अब तक 13 वारदातें हुई हैं। मामले कांकरोली थाने में दर्ज हैं। बावजूद इसके इन घटनाओं  पर लगाम नहीं लग रही। पुलिस की गश्त पस्त हो रही है और चोरों को हिम्मत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed