{"_id":"599199474f1c1b3a388b4750","slug":"10-lakh-rupees-looted-in-capital-robbers-seen-in-cctv-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए आधा दर्जन लुटेरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए आधा दर्जन लुटेरे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे लुटेरे
- फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां कमिश्नरेट पुलिस चौक चौबंद सुरक्षा और गश्त व्यवस्था के दावे जता रही थी। वहीं, आज दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल पर आए छह बदमाशों ने एक व्यक्ति पर हमला किया और करीब 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।
10 लाख रुपए लूट की वारदात राजस्थान की राजधानी जयपुर के बजाज नगर इलाके में हुई। जहां सरस डेयरी का कैशियर अजय सिंह राजावत दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महावीर नगर में महारानी फार्म पुलिया के पास डेयरी बूथ पर कैश लेने आया था। अजय सिंह ने डेयरी से कैश लिया और वहीं पर बैठकर कलेक्शन के रुपयों को गिनने लगा।
तभी दो मोटरसाइकिलें वहां आकर रुकी। इनमें प्रत्येक बाइक पर तीन-तीन बदमाश मौजूद थे। उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। लुटेरों के हाथों में लोहे की रॉड थी। डेयरी बूथ मालिक कन्नू और पीड़ित अजय सिंह के मुताबिक लुटेरों ने सबसे पहले सरस डेयरी के कैबिन पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। तब डेयरी बूथ संचालक कन्नूराम वहां से भाग गया।

Trending Videos
सीसीटीवी में दिखे बदमाश
सीसीटीवी में दिखे लुटेरे
- फोटो : Vishnu Sharma
इसके बाद लुटेरों ने डेयरी के कलेक्शन एजेंट अजय के हाथ और पीठ पर रॉड से हमला किया और उससे 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर बाइक से भाग निकले। सूचना मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तब एक जगह लगे सीसीटीवी में दोनों मोटरसाइकिलों पर छह बदमाश युवकों नजर आए।
जिन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी तरह, बदमाशों ने एक और वारदात कर एटीएम से रुपए निकालने गए युवक को हथियार दिखाकर करीब 38 हजार रुपए लूट लिए। जबकि तीसरी जगह एक महिला की सोने की चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन महिला के हौंसले की वजह से चेन स्नेचर कामयाब नहीं हुए। दिनदहाड़े हुई तीनों वारदातों को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में नाकाबंदी करवाई।