{"_id":"58d653cd4f1c1bfc2f1a254b","slug":"court-hearing-on-water-conservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगला विश्वयुद्ध पानी पर, सरकार क्यों नहीं उठा रही कदम - हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगला विश्वयुद्ध पानी पर, सरकार क्यों नहीं उठा रही कदम - हाईकोर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जल संरक्षण के मामले को लेकर शनिवार को हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसा माना जाता है कि अगला विश्वयुद्ध भी पानी पर होगा। कोर्ट ने यह तक कह दिया कि जब केन्द्र की सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता दिखा चुकी है तो राज्य सरकार क्यों नहीं कदम उठा रही?
प्रदेश में जल संरक्षण से जुड़े मामले में जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश केएस झवेरी की खंडपीठ मे शनिवार को सुनवाई हुई। महेश पारीक की ओर से लगाई गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि जल संरक्षण का मुद्दा भावी पीढ़ियों के हितों से जुड़ा है।
अदालत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार को जल संरक्षण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। खंडपीठ में केन्द्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलीसिटर जनरल आर.डी.रस्तोगी ने कहा कि राज्य सरकार ने 2010 में जलनीति बनाई थी।
विज्ञापन
इस सम्बंध में 2013 और 2015 में कानून भी बन चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार कानूनों को लागू नहीं कर रही। अब मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।