फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Corona vaccination three health workers in Alwar got empty stomach corona vaccine health deteriorated

अलवर: तीन स्वास्थ्यकर्मियों ने खाली पेट लगवाया कोरोना का टीका, तबीयत बिगड़ी

Sat, 16 Jan 2021 09:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination three health workers in Alwar got empty stomach corona vaccine health deteriorated
राजस्थान में कोरोना के टीके से बिगड़ी स्वास्थ्यकर्मी की तबीयत - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में आज यानी 16 तारीख से कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत की जा चुकी है। सबसे पहले फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए जा रहे हैं। राजस्थान के अलवर जिले में टीकाकरण की शुरुआत शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर हुई। यहां सबसे पहले राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. सुनील चौहान को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद दूसरे स्वास्थ कर्मियों का वैक्सीनेशन हुआ।

विज्ञापन


तीन हेल्थ वर्कर्स की बिगड़ी तबीयत 
जिले में तीन हेल्थ वर्कर्स की टीका लगवाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी और उसे चक्कर आने लगे। डॉक्टर का कहना है कि उसने खाली पेट वैक्सीन लगवा ली, इसलिए उसे चक्कर आए। डॉक्टर ने कहा कि कई लोगों को चक्कर आ जाते हैं, इसमें कोई डरने की बात नहीं है और अब तीनों शख्स पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन


167 केंद्रों पर किया गया वैक्सीनेशन
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में 167 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। राजधानी में 21 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर टीके लगाए गए। यहां पहला टीका एसएमएस अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी को दोपहर 12:45 बजे लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह से सुरक्षित हैं दोनों वैक्सीन
जयपुर में चार चिकित्सकों को सबसे पहले टीका लगाया गया। इनमें एसएमएस के डॉ. सुधीर भंडारी, जयपुरिया हॉस्पिटल के डॉ. इज मुंजाल, डॉ. तरुण पाटनी और जयपुर हॉस्पिटल में डॉ. जी एल शर्मा शामिल हैं। वैक्सीन लगने के बाद डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा कि आज देश के लिए बहुत खुशी की दिन है। 10 महीने बाद आज हम वैक्सीनेशन करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को वैक्सीन को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। दोनों ही वैक्सीन का साइंटिफिकेशन एक जैसा है। ये दोनों ही टीके पूरी तरह से कारगर और सुरक्षित हैं। 


10 दिनों तक चलेगा पहला चरण
बता दें, सरकार ने टीकाकरण के लिए वोटर लिस्ट की मदद ली थी। जिन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए चुना गया था, उन्हें माेबाइल पर मैसेज के जरिये जानकारी दे दी गई थी। पहले चरण का टीकाकरण 10 दिनों तक चलेगा। इसमें 16, 18, 19, 22, 23, 25, 27, 29, 30 और 31 जनवरी को ही वैक्सीनेशन होगा। पहला चरण पूरा होने के बाद केंद्र सरकार से निर्देश मिलने पर प्रदेश में वैक्सीनेशन सेंटर्स की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed