{"_id":"5937e7814f1c1b831c9c950d","slug":"constrained-constable-demanded-martyr-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ खनन माफिया: भिवाड़ी में डंपर से कांस्टेबल को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ खनन माफिया: भिवाड़ी में डंपर से कांस्टेबल को कुचला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल लालाराम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भिवाड़ी में खनन माफिया द्वारा एक कांस्टेबल को कुचलने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कांस्टेबल लालाराम अवैध खनन कर पत्थर ले जा रहे डंपर को रोकने का प्रयास कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भिवाड़ी के चौपानकी थाना क्षेत्र में लालकोठी के पास कांस्टेबल लालाराम ने कहरानी की पहाड़ियों में अवैध खनन कर पत्थर ला रहे डंपर को रुकने का ईशारा किया। इस पर डंपर चालक रुका नहीं बल्कि लालाराम के टक्कर मार दी और मौके से भाग छूटा। टक्कर इतनी तेज थी कि बानसूर के रहने वाले कांस्टेबल लालाराम की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक लालाराम करीब डेढ़ साल से ही चौपानकी थाने में तैनात था। घटना के बाद सतर्क हुई पुलिस ने डंपर चालक शमीम की तलाश शुरू कर दी है।
अलवर एसपी राहुल प्रकाश का कहना है कि डंपर मालिक सलीम को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही डंपर चालक और खलासी की तलाश के लिए हरियाणा पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है। उधर, मामले में विधायक शंकुतला रावत ने सरकार से अवैध खनन माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, मृतक कांस्टेबल को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भिवाड़ी इलाके में जमकर अवैध खनन होता है। अवैध खननकर्ताओं के हौंसले इतने बुलंद है कि वे उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाले वनकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर आए दिन हमला करवा रहे है। खनन माफियाओं के उंचे रसूखातों के चलते उन पर कोई असरदार कार्रवाई भी नहीं की जाती।
स्थिति यह है कि ज्यादातर मामलों में खनन रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी चुप्पी साध लेते है।