फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Constable beats up neighbor in Jaipur for refusing to throw garbage

Rajasthan: घर के सामने कचरा डालने से मना करने पर भड़का कांस्टेबल, पड़ोसी और उसके परिवार को बेरहमी से पीटा

Tue, 13 Sep 2022 11:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Sep 2022 11:59 AM IST
सार

पड़ोसी जान बचाकर घर में छिप गए तो कांस्टेबल ने घर में घुसकर भी पिटाई। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Constable beats up neighbor in Jaipur for refusing to throw garbage
पड़ोसी का मारता कांस्टेबल - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में घर के सामने कचरा डालने से मना करने पर भड़के कांस्टेबल ने पड़ोसियों को बेरहमी से पीटा। आसपास के लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मी अपना रौब झाड़ता रहा। वो पड़ोसी और परिवार को मारता रहा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला कनोता थाने के अरिहंत कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाले संतोष कुमार गुप्ता का घर के नीचे ही मेडिकल की दुकान है। आरोप है कि उनका पड़ोसी कांस्टेबल सुरेश सिंह चौधरी अपने घर का कचरा गुप्ता के घर के सामने डालता था। इतना नहीं कचरा वहीं जला देता। इस पर पड़ोसी गुप्ता ने दो दिन पहले जैसे ही सुरेश सिंह को टोका तो झगड़ा हो गया। जिसके बाद सुरेश सिंह और उसके बेटे ने पड़ोसी और उसके परिवार पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार घर में जान बचाकर घुसे तो घर में घुसकर भी पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सुरेश और उनका बेटा पड़ोसी संतोष और उनके परिवार के साथ मारपीट करते दिख रहा है। पुलिस ने कांस्टेबल सुरेश सिंह चौधरी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed