फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   congress warns of encroachment of chief minister's residence

राजस्थान: कांग्रेस ने दी मुख्यमंत्री निवास के घेराव की चेतावनी

Sun, 04 Jun 2017 08:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
congress warns of encroachment of chief minister's residence
जयपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में कांग्रेस ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस का आरोप है कि राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। 
विज्ञापन


रविवार को जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से मालवीय नगर विधानसभा इलाके में सड़क, नाली, पेयजल आदि समस्याओं का लेकर पैदल मार्च और सभा आयोजित की गई। जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व कांग्रेस के कार्यकर्ता बरकत नगर स्थित किसान मार्ग ट्रांसफार्मर पर इकठ्ठा हुए और यहां से पद-यात्रा करते हुए टोंक फाटक पहुंचे। यहां आयोजित सभा को एआईसीसी के सचिव और राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रिहाना रिहाज, विजय लक्ष्मी विश्नोई, अर्चना शर्मा, सुशील शर्मा, कृष्ण कुमार हरितवाल, विमल यादव आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन


विवेक बंसल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार जुल्म कर रही है। कांग्रेस के जयपुर में चल रहे जन आंदोलन में पूरे प्रदेश में पीड़ित जनता की आवाज को मजबूत किया है। इस अवसर पर खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस लगातार सडकों पर जन आंदोलन और पैदल मार्च से सरकार को नींद से जगाना चाहती है। यदि जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जयपुर शहर के आठों विधानसभा क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। सभा समाप्त होने के बाद अलवर में दलित महिला के साथ पुलिस द्वारा किए कथित जुल्म के विरोध में मुख्यमंत्री राजे का पुतला दहन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed