फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   congress slams amit shah on stone pelting incidence in banaskantha gujarat

कांग्रेस का आरोप, अमित शाह के इशारे पर हुआ राहुल गांधी की कार पर पथराव

Sat, 05 Aug 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
congress slams amit shah on stone pelting incidence in banaskantha gujarat
अजमेर में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर गुजरात के बनासकांठा में किए गए पथराव से प्रदेशभर के कांग्रेसजनों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन



राजस्थान में आज कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। अजमेर में कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया। साथ ही इस हमले का मास्टर माइंड भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को करार दिया।

कांग्रेस व अन्य अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां भाजपा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर अपने गुस्से को शांत किया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ हुई यह घटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर हुई है। यही कारण है कि घटना के इतने घंटे बाद भी भाजपा नेता मौन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो कि गलत है। कांग्रेस के नेताओं ने इसे भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी सड़कों पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

congress slams amit shah on stone pelting incidence in banaskantha gujarat
जैसलमेर में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते स्थानीय कांग्रेस नेता - फोटो : amar ujala
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार गुजरात दौरे के दौरान उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरबाजी की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। आज दोपहर में हनुमान चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

गुजरात यात्रा के दौरान राहुल गांधी की गाड़ी पर हुई पत्थरबाजी पर जमकर निंदा की गई। हनुमान चौराहे से लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालते हुए जमकर नारेबाजी की तथा केन्द्र व गुजरात सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। 

विरोध प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सचिव रूपाराम धणदै, पूर्व विधायक सालेह मोहम्मद, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान अमरदीन फकीर सहित संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed