फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress protest the demand of farmers in Kota-Jaisalmer

किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Jun 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Congress protest the demand of farmers in Kota-Jaisalmer
कोटा में कांग्रेस का धरना - फोटो : amar ujala
किसानों की समस्याओं को दूर करने और उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने की मांंग को लेकर बुधवार को प्रदेशभर में कांग्रेस की ओर प्रदर्शन किए गए। 
विज्ञापन


कोटा में संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, कांग्रेस नेता करण सिंह सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों की समस्याओं को जल्द पूरा करने की मांग की। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सरकार पर किसानों के साथ झूठी हमदर्दी जताने का आरोप लगाया। 


जैसलमेर में भी जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस की ओर से जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजस्थान के किसान गत साढे तीन वर्षों में आई आपदाओं की राहत का अब तक इंतजार कर रहे हैं। किसान कर्ज में डूबा हुआ है, उसकी फसल की सरकारी स्तर पर खरीद नहीं हो रही और प्रदेश सरकार आंखों पर पटटी बांधे बैठी है। धरने में जैसलमेर प्रभारी पुखराज पाराशर, पीसीसी सचिव रूपाराम मेघवाल, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed