फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress President Election Ashok Gehlot will be proposer of Mallikarjun Kharge

गहलोत ने कहा: वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद हुआ खरगे के चुनाव लड़ने पर फैसला

Fri, 30 Sep 2022 12:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 30 Sep 2022 12:54 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष का नामांकन भरेंगे। ऐसे में राजस्थान से अशोक गहलोत और सांसद प्रमोद तिवारी उनके प्रस्तावक बनेंगे। 

विज्ञापन
Congress President Election Ashok Gehlot will be proposer of Mallikarjun Kharge
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से एक और नेता ने किनारा कर लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक बनेंगे। खास बात है कि राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक बनेंगे।

विज्ञापन


अशोक गहलोत ने दिल्ली में शुक्रवार को मल्लिकार्जुन से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे अनुभवी नेता हैं। उनका फैसला सही है। हम सभी लोग एकजुट हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि खरगे साहब के बारे में निर्णय, सभी सीनियर नेताओं से चर्चा के बाद हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश के सवाल पर गहलोत ने कहा कि मेरे पास इंदिरा गांधी के समय से पद रहा है। मुझे पिछले 50 सालों में बहुत मान और सम्मान मिला है। मेरे लिए पद जरूरी नहीं है। कांग्रेस कैसे मजबूत हो, इसके लिए मैं जान लगाना चाहता हूं। 



सीएम गहलोत के अलावा राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी प्रस्तावक बनेंगे। तिवारी ने कहा कि वे स्वयं की मर्जी से दिल्ली पहुंचे हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में खरगे के प्रस्तावक बनेंगे।


 


मल्लिकार्जुन खरगे और गहलोत एक दूसरे के समर्थक माने जाते हैं। हाल ही में राजस्थान के सियासी संकट के बीच मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया था कि विधायकों के बैठक में नहीं आने पर उन्होंने अशोक गहलोत से फोन पर बातचीत की थी। अब अशोक गहलोत खुद अध्यक्ष बनने की रेस से बाहर हैं। ऐसे में वो खरगे को सपोर्ट करने के लिए मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed