फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress leader Gopal Kesawat missing daughter found in Ahmedabad

Rajasthan: अहमदाबाद में मिली कांग्रेस नेता की गायब बेटी, बोली-मैं अलग रहना चाहती, पापा के पास नहीं जाऊंगी

Sat, 26 Nov 2022 11:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Nov 2022 11:06 AM IST
सार

कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की बेटी अहमदाबाद में अपने दोस्त वसीम अकरम के पास मिली है। कोर्ट में लड़की ने कहा कि इसमें उसके दोस्त की कोई गलती नहीं है। वह अपनी मर्जी से गई थी। वह दिल्ली जाकर पढ़ना चाहती है।

विज्ञापन
Congress leader Gopal Kesawat missing daughter found in Ahmedabad
गोपाल केसावत की बेटी बरामद - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत ने अपनी बेटी का अपहरण का केस दर्ज करवाया था। गोपाल केसावत की गायब बेटी अहमदाबाद में मिली। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीसीपी ईस्ट करण शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी अभिलाषा (22 साल) अहमदाबाद के बोपल में मिली। पुलिस ने गुरुवार को दोपहर लोकेशन के आधार पर लापता अभिलाषा को एक सैलून से बरामद किया। उसी सैलून में टोंक के राजमहल का रहने वाला अभिलाषा का दोस्त वसीम अकरम काम करता है। उसी के पास अभिलाषा रुकी हुई थी।

विज्ञापन


कोर्ट में बोली-मैं दिल्ली जाकर पढ़ाई करूंगी
पुलिस अभिलाषा केसावत को अहमदाबाद से लेकर शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंची। उसके साथ पुलिस उसके दोस्त को भी पुलिस जयपुर लेकर आई। कोर्ट में दिए बयान में लड़की ने कहा कि वो अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। उसने पिता के पास जाने से इनकार कर दिया है। वह बोली कि मैं झूठ बोलकर अहमदाबाद गई थी। अब दिल्ली जाकर पढ़ाई पूरी करूंगी। लड़की ने कहा कि दोस्त की कोई गलती नहीं है। कोर्ट ने बयान के बाद बालिग होने पर दोनों को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर की शाम गायब हो गई थी
बता दें कि 22 नवंबर को कांग्रेस नेता गोपाल केसावत ने प्रतापनगर थाने में बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी सोमवार शाम करीब पांच बजे सब्जी खरीदने गई हुई थी। शाम छह बजे उसका फोन आया कि पापा मेरे पीछे कुछ लड़के लगे हुए हैं। तुरंत गाड़ी लेकर आ जाओ। इसके बाद कांग्रेस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वहां न बेटी मिली और न उसकी स्कूटी।


दोस्त के पास गई थी लड़की
अब अभिलाषा ने बताया कि उसने घरवाले से झूठ बोला था कि लड़के उसके पीछे पड़े हैं। मैंने घर से एक किलोमीटर दूर स्कूटी एयरपोर्ट रोड पर खड़ी की। उसके बाद बस में बैठकर अहमदाबाद के लिए निकल गई। इसके बाद मैं अपने दोस्त वसीम अकरम के पास पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed