फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cold waves alert with Heavy Fog Condition in Rajasthan and Northern India, Temperature will Fall

Weather राजस्थान में आज से शीतलहर का अलर्ट, घना कोहरा पड़ेगा, तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा, फ्रॉस्टबाइट से बचें

Sat, 31 Dec 2022 10:51 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 10:51 AM IST
सार

राजस्थान समेत उत्तरी भारत में आज से शीतलहर चलेगी। अगले 4-5 दिन घना कोहरा पड़ेगा। टेम्परेचर 5 डिग्री तक गिरेगा। नए साल की शुरुआत के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
cold waves alert with Heavy Fog Condition in Rajasthan and Northern India, Temperature will Fall
राजस्थान में आज से कोहरा और शीतलहर का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आज से राजस्थान समेत उत्तरी भारत में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। जिसमें विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे भी कम रह सकती है। राजस्थान में राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में इसका असर भी दिखने लगा है। फलौदी में  रात का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि हनुमानगढ़ के संगरिया में प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान बीकानेर में 5, करौली में 5.4, हनुमानगढ़ के संगरिया में 6.1, सिरोही और श्रीगंगानगर में 7.1, चूरू में 7.6, भीलवाड़ा में 7.8, सीकर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सुबह और देर शाम से रात तक कोहरा और धुंध छाये रहने लगे हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश औ मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान ज्यादातर जगहों पर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन


तापमान में 5 डिग्री तक आएगी गिरावट
अगले 5 दिन में रात के न्यूनतम और दिन के अधिकतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री तक गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है।  राजस्थान में 12 जिलों- अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली,  झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरोही-माउंट आबू में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों से आ रहीं बर्फीली हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ निकलने के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। हिमालय क्षेत्र में गिरी बर्फ से सर्द हवाएं मैदानी भागों में आ रही हैं। जिससे सर्दी बढ़ रही है। जबकि एक दिन पहले तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाये रहने और बारिश के कारण हुई थी। बादल छंटने के साथ ठंड लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में रहने पर फ्रॉस्टबाइट हो सकता है
मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का एहसास ज्यादा रहेगा। ठंड में लम्बे समय तक रहने से 'फ्रॉस्टबाइट' (शीतदंश) हो सकता है। पाला और शीत लहर दलहनी फसलों और पशुओं को भी प्रभावित कर सकते हैं। 

शीतलहर से बचाव के उपाय
-ठंड में लम्बे वक्त तक रहने से बचें। 
-अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को कवर करें। ताकि बॉडी में एनर्जी और हीट की कमी नहीं हो।
-बाहरी एक्टिविटीज से बचें या सीमित करें।
-फ्रॉस्टबाइट या हाइपोथर्मिया (शरीर का ठंडा पड़ना) होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- पालतू जानवरों औ पशुओं-मवेशियों को  ठंडे मौसम से बचाने के लिए शेड और कवर की व्यवस्था करें। ऊपर से गर्म कपड़े भी ओढ़ाए जा सकते हैं।
- किसान रबी की फसलों में सुबह-शाम सिंचाई दें। इससे पाले से फसल बचेगी। तापमान कंट्रोल रहेगा और नमी बनी रहेगी।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
 
शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
अजमेर 25.8 9
भीलवाड़ा 28 7.8
टोंक-वनस्थली 27.2 8.3
अलवर 25 12.5
जयपुर 25.4 8.2
झुंझुनूं-पिलानी 23.3 9.6
सीकर 23 8.6
कोटा 27.5 12
बूंदी 27 10.2
चित्तौड़गढ़ 29.2 9.2
उदयपुर-डबोक 28.4 9.2
बाड़मेर 26.4 10
पाली-जवाईबांध 26.6 10.6
जैसलमेर 20.3 6.9
जोधपुर 25.3 9
फलौदी 27 4.4
बीकानेर 19.8 5
चूरू 18.6 7.6
श्रीगंगानगर 16.7 7.1
धौलपुर 25.8 11.5
नागौर 21.7 7.7
बारां-अंता 26.1 9.5
डूंगरपुर 29.8 14.9
हनुमानगढ़-संगरिया 13.4 6.1
जालोर 26.5 9.6
सिरोही 21.1 7.1
फतेहपुर-सीकर 22.4 9.6
करौली 24.5 5.4

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed