{"_id":"592d42e04f1c1ba915bdc4d9","slug":"cm-laid-the-foundation-of-underpass-near-sms-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अण्डरपास से मरीजों की परेशानी होगी कम, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अण्डरपास से मरीजों की परेशानी होगी कम, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर के बीच बनाये जाने वाले अंडरपास का शिलान्यास किया।
अंडरपास के बनने से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल के मुख्य भवन से ट्रोमा सेन्टर जाने के लिये ट्रैफिक को पार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने अंडरपास के मॉडल का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंडरपास का काम तय समय यानि 15 माह में पूरा कर लिया जाए। जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त वैभव गालरिया ने अंडरपास में बनने वाले रैम्प और दुकानों के बारे में जानकारी दी।
करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास से मरीजों को अब टोंक रोड के ट्रैफिक को पार कर नहीं जाना पडेगा और एसएमएस अस्पताल से ट्रोमा सेन्टर जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस अंडरपास की टोंक रोड पर लम्बाई 34 मीटर एवं चौडाई 22.20 मीटर होगी। अंडरपास में कुल 22 दुकानें बनाई जायेंगी। इन दुकानों के सामने दोनों ओर आने-जाने के लिये 5-5 मीटर चौडा रास्ता होगा। एसएमएस अस्पताल से अंडरपास में जाने के लिये 53.60 मीटर लम्बा एवं 6 मीटर चौडा रैम्प जबकि ट्रोमा सेन्टर से अंडरपास में जाने के लिये 54 मीटर लम्बा और 4.5 मीटर चौडा रैम्प प्रस्तावित किया गया है। एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर से अंडरपास में जाने के लिये सीढ़ियां और लिफ्ट की सुविधा होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, नगरीय विकास मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण एन.सी. गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव यूडीएच मुकेश शर्मा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यू.एस. अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री राजे ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।