{"_id":"6417cfc406e125e42404bdd2","slug":"cm-flags-carnival-and-run-organized-on-rajasthan-it-day-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan IT Day: सीएम ने आईटी रन किया फ्लैग ऑफ, कहा- भविष्य में प्रशासनिक कार्यों में आईटी का अहम योगदान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan IT Day: सीएम ने आईटी रन किया फ्लैग ऑफ, कहा- भविष्य में प्रशासनिक कार्यों में आईटी का अहम योगदान होगा
Mon, 20 Mar 2023 08:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Mar 2023 08:45 AM IST
सार
सीएम गहलोत ने रविवार को राजस्थान आईटी डे पर आयोजित कार्निवल एंड रन को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने कहा कि आईटी दिवस के आयोजन से प्रौद्योगिकी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।
विज्ञापन
सीएम ने आईटी रन किया फ्लैग ऑफ
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। भविष्य में प्रशासनिक कार्यों में आईटी का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि 'आईटी डे' जैसे आयोजनों से युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई तकनीकों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी से आमजन को सुशासन देने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने रविवार को राजस्थान आईटी डे पर आयोजित कार्निवल एंड रन को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने आईटी-डे में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आईटी दिवस के आयोजन से प्रौद्योगिकी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। युवाओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ई-गवर्नेंस की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में सभी जिलों में विभागीय अधिकारियों को लैपटॉप-टेबलेट दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
जवाहर कला केंद्र में बनाए गए 'स्मार्ट विलेज' का विजिट
मुख्यमंत्री ने इस दौरान जवाहर कला केंद्र में बनाए गए 'स्मार्ट विलेज' का विजिट किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की आदर्श रूपरेखा, कृषि यंत्र, स्प्रिंकलर सिस्टम, जीआईएस, वाटरशेड, डिजिटल ट्रांजेक्शन, ई-मित्र, ई-मित्र प्लस मशीन सहित स्मार्ट विलेज की अवधारणा को पूरा करने की तकनीक और कई सुविधाओं वाली स्टॉल्स को देखा। उन्होंने स्मार्ट विलेज में संचालित इंदिरा रसोई में जाकर लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थियों ने इंदिरा रसोई में मिल रहे भोजन की क्वालिटी की सराहना की। गहलोत ने कस्टम हायरिंग केंद्रों द्वारा किसानों को दिए जाने वाले ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव और जैविक खाद उत्पादन प्रक्रिया के डेमो और सेनिटरी पैड बनाने वाले स्टार्ट-अप के स्टॉल का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
ऑनलाइन और ऑफलाइन हैकाथॉन विजेताओं को 60 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे
प्रदेश में 19-21 मार्च तक राजस्थान आईटी डे का आयोजन किया जा रहा है। आईटी डे के तहत 550 से अधिक कंपनियों का जॉब फेयर, 36 घंटे का ऑफलाइन हैकाथॉन, एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच ऑनलाइन हैकाथॉन, स्टार्टअप, आईटी एक्सपो एंड बाजार, यूथ फिल्म फेस्टिवल सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन हैकाथॉन के विजेताओं को 60 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। जॉब फेयर के दौरान आईटी फील्ड, बीपीओ, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, सिविल, बैंकिंग एंड फाइनेंस, कंसल्टिंग, रिटेल, इलेक्ट्रिकल सहित मल्टी प्रोफाइल जॉब्स ऑफर किए जाएंगे। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अखिल अरोड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी आयुक्त आशीष गुप्ता, विभिन्न आईटी विशेषज्ञ, वरिष्ठ अधिकारी, एक्टर मिलिंद सोमन, यूट्यूबर अमित शर्मा, दिलराज सिंह, अनुराग डोभाल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।