फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot statement on retirement says I will get sick if I sit at home

Rajasthan: राजनीति से संन्यास पर बोले सीएम गहलोत-अभी रिटायरमेंट नहीं, घर बैठ गया तो बीमार हो जाऊंगा

Sat, 07 Jan 2023 10:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 07 Jan 2023 10:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने गृहनगर में एलान किया कि वे राजनीति से अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं। जोधपुर में सीएम के इस बयान को विरोधियों को संदेश देने से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot statement on retirement says I will get sick if I sit at home
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बयान देकर साफ कर दिया कि वे अभी राजनीति से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं अभी रिटायर नहीं होने वाला हूं। मैं घर बैठा तो बीमार हो जाऊंगा।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेवाड़ ने मुझे बहुत प्यार दिया है। अब और मांगना संकोच देता है। मुख्यमंत्री ने 1973 में पहली बार छात्र संघ चुनाव से लेकर अपने 50 साल के राजनीतिक करियर के अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा कि तीन बार अपने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। आपका बहुत प्यार मिला। यहां के लोगों के लिए मैं घर का जोगी जोगना जैसा हूं। तीन बार आप लोगों ने सीएम बनाया। कई बार स्थिति होती है, जैसे घर का जोगी जोगना है। जोधपुर मारवाड़ ने मुझे बचपन से बहुत प्यार दिया है। इसलिए अब मांगते हुए संकोच होता है।

विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि रिटायर होकर घर बैठने का मतलब है बीमार होना। बचपन से जो व्यक्ति सेवा के कार्यों में लगा हो, उसे यदि घर बैठा दिया जाए तो वह बीमार ही होगा, लेकिन मैं बीमार होना नहीं चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत का यह बयान राजनीतिक जानकारों की नजर में उनके विरोधियों के लिए एक सीधा संदेश है कि वो अभी राजस्थान की राजनीति से दूर नहीं जाने वाले हैं। अशोक गहलोत का अपने गृह जिले में यह एलान करना इसका परिचायक है कि अशोक गहलोत अगले चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और अपने चाहने वालों को भी संदेश दे दिया है कि पिक्चर अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed